जबलपुर में प्लास्टिक वेस्ट (कचरा) के निपटान के लिए सभी निर्माताओ ने किया ईपीआर अनुबंध, अब जबलपुर को मिलेगी प्लास्टिक कचरे से राहत

जबलपुर दर्पण। महाकोशल चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एण्ड इंण्डस्ट्री के तत्वाधान में महाकोशल प्लास्टिक उद्योग संघ के सदस्यों ने जबलपुर कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी एवं मध्य प्रदेश प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी आलोक जैन के आह्वान पर भारत सरकार के वेस्ट मैनेजमेंट रुल के अनुसार एक जुलाई 2022 से प्रतिबंधित 18 प्लास्टिक सामग्रीयों को छोड़ कर जो अन्य प्रकार की वैध प्लास्टिक सामग्री जिसपर प्रतिबंध नही है उसका ईपीआर अनुबंध उपरोक्त नियम के अनुसार करना आवश्यक है आज महाकोशल प्लास्टिक उद्योग संघ के अध्यक्ष शंकर नाग्देव के नेतृत्व में पीआरओ सत्यमित्रा सेल्स एंड ट्रेडिंग लिमिटेड इंदौर के साथ 19 निर्माता इकाईयों द्वारा चेम्बर भवन में अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए अनुबंध की शर्तो के अनुसार उपरोक्त्त कंपनी सभी निर्माताओं से उनके द्वारा विक्रित की गई मात्रा के अनुसार तय भुगतान प्राप्त करके कचरे को संग्रहित कर पुन: चक्रण करेगी या ऐसा कचरा जो पुन: चक्रण योग्य नही होगा उसे कोयले के साथ ईधन के रूप में सीमेंट एवं ईस्पात तथा बिजली उत्पादन या सड़क निर्माण करने वाली इकाईयों तक पहुचाकर प्लास्टिक कचरे का निष्पादन उपरोक्त कंपनी कराएगी इससे काफी हद तक प्लास्टिक वेस्ट से जबलपुर को राहत मिलेगी | अगले चरण में महाकोशल के अन्य जिलो में भी महाकोशल चेम्बर एवं महाकोशल प्लास्टिक उद्योग संघ इस तरह की वैध प्लास्टिक पैकेजिंग सामग्री निर्माण करने वाली उस क्षेत्र की इकाईयों से भी ईपीआर अनुबंध कराकर पूरे महाकोशल क्षेत्र को प्लास्टिक कचरे से राहत प्राप्त कराने का प्रयास किया जावेगा साथ ही आम नागरिको से चेम्बर अध्यक्ष रवि गुप्ता एवं शंकर नाग्देव ने अपील की है जबलपुर एवं महाकोशल को प्लास्टिक कचरे से मुक्त कराने के लिए उपयोग की गई सामग्री की पैकेजिंग से निकलने वाला प्लास्टिक कचरा संग्रह करे, उसे कचरे के साथ यहाँ वहा शहर में फेलाव करने से बचे | संग्रहित प्लास्टिक कचरा कबाड़ खरीदने वाले को दे कर आर्थिक लाभ प्राप्त करे या नगर निगम के कचरा कलैक्शन वाहनों सहित कचरा निबटान एजेंसियों को सोप कर शहर को स्वच्छ एवं भारत सरकार के स्वछता अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान प्रदान करे | अनुबंध अवसर पर केवल साव्लानी, आदित्य जैन, मतलूब अहमद अंसारी, सदानंद सिंह चौहान, संतोष साव्लानी, आनंद जैन, अनिल बुधरानी, सचिन जैन, राम देवानी, राजकुमार पिन्न्यानी सहित बड़ी संख्या में उद्योग पति एवं चेम्बर सदस्य उपस्थित थे।



