जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

महिला पॉलीटेकनिक कॉलेज में कनिष्ठ निर्देशक तथा स्पोर्टस ऑफिसर जफर इकबाल खान हुये सेवानिवृत

जबलपुर दर्पण। ब्योहारबाग घमापुर स्थित महिला पॉलीटेकनिक कॉलेज में कनिष्ठ निर्देशक तथा स्पोर्टस ऑफिसर के पद पर सेवारत रहे जफर इकबाल खान सोमवार को सेवानिवृत हो गए। श्री खान ने अपनी अर्द्धवार्षिकी पूर्ण कर 36 वर्षों तक ईमानदारी व निष्ठा पूर्वक अपनी सेवाए दी। उनकी सेवानिवृती पर एक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें बिदाई दी गई। इस अवसर पर कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य डॉ नीलम अग्रवाल, डॉ सी एस गुजराल, डॉ हेमलता ठाकुर, डॉ वैशाली जैन, डॉ मोना जायसवाल, डॉ एच के त्रिपाठी, डॉ प्रतिभा उपाध्याय, अजमेर दरगाह के खादिम सैय्यद वसीम चिस्ती, पठान समाज के प्रमुख हाजी मुईन खान सहित कॉलेज के अधिकारी, कर्मचारी व अध्ययनरत छात्राए बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page