जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

राज्यसभा सांसद सुमित्रा बालमीकि मध्यप्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम में हुई शामिल

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह जिला डिंडोरी में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित्रा बाल्मीकि के मुख्यातिथ्य में हुआ सम्पन्न, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, सरस्वती माँ की अराधना व कन्या पूजन के साथ की गई, समरोह में लाड़ली लक्ष्मी योजना पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूंग दाल, एवं शाशन की अन्य योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गये, इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्यातिथि सुमित्रा बालमीकि ने कहा के यह राज्य के गौरव, विकास, पर्यावरण व लोक संस्कृति के संरक्षण का पर्व है, मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर हम सभी संकल्प लें कि अपने नागरिक कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करते हुए प्रदेश एवं देश की प्रगति में अपना पूर्ण योगदान देंगे, कार्यक्रम में डिंडोरी भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत , महामंत्री जय सिंह मरावी , मीसाबंदी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाशचंद जैन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुशीला मार्को, नगर परिषद उपाध्यक्ष सारिका नायक , महिला मोर्चा अध्यक्ष नरवरिया मरकाम जी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page