अपराध दर्पणडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

FIR दर्ज कराने समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे ज़िपं अध्यक्ष रूदेश परस्ते

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला कलेक्टर के ऊपर अभद्रता का आरोप लगाते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत की है। आवेदन में जिला कलेक्टर डिंडोरी के ऊपर आदिवासी नेता के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द एफ आई आर दर्ज करने की मांग की गई है। उल्लेख किया गया कि शासन से प्राप्त शासकीय आवास आवंटन ना मिलने सहित अन्य मांगों को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ जिला पंचायत परिसर में ही अपना डेरा जमाएं हुए है। मांगे पूरी नहीं होने तक उसी स्थान में ही गृह निवास बनाकर रहने की बात समर्थकों के द्वारा बताई जा रही है। बताया गया कि इन्हीं मांगों को ध्यान में रखकर पिछले दिनों बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते जिला कलेक्टर से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। गौरतलब है कि इन्हीं सब के बीच अध्यक्ष और जिला कलेक्टर के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। मामले को लेकर जिला कलेक्टर के ऊपर अभद्रता करने के आरोप लगाकर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कोतवाली थाने में शिकायत करते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page