जिपं परिसर में ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाने की नहीं मिली अनुमति

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला पंचायत भवन परिसर में ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाने की अनुमति एसडीएम डिंडोरी बलवीर रमन में नहीं दी है। बताया गया कि पिछले 4 दिनों से जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते को शासकीय भवन आवंटित न होने से जिला पंचायत भवन परिसर में ही अपना डेरा जमाए हुए हैं, बावजूद शासन-प्रशासन कोई ध्यान न देकर मनमानी कर रहा हैं। मामले को लेकर राम कीर्तन व रामायण पाठ करने पिछले दिनों परिसर में ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाने की अनुमति एसडीएम से मांगी गई थी, लेकिन एसडीएम बलवीर रमन अनुमति को खारिश करते हो विस्तार यंत्र लगाने से मना कर दिया। प्रशासन द्वारा दलील देते हो बलबीर रमन ने शासकीय कार्यालयों में ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाने से मना कर दिया, उन्होंने कहा कि शासकीय परिसरों में ध्वनि विस्तारक यंत्र नहीं लग पाएंगे।



