जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सरस्वती वंदना के साथ मध्यप्रदेश के 67 वे स्थापना दिवस का हुआ आयोजन

जबलपुर दर्पण/ नप्र राजेश सिंह। मध्यप्रदेश के 67 वे स्थापना दिवस को जिले में उत्सव पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके चलते शनिवार मुख्य नगर पालिका परिषद कार्यालय के द्वारा भव्य कार्यक्रम के आयोजन की शुरुआत मां सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलित के साथ की गई। मध्यप्रदेश के 67 वे स्थापना दिवस का आयोजन, अरुणाभघोष स्टेडियम सिहोरा में माँ सरस्वती वंदना,दीप प्रज्वलित सहित नर्मदा मईया के गीत के साथ हुई। आयोजित के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक श्रीमती नन्दनी मरावी, मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिहोरा श्रीमती सांध्य दिलीप दुबे, विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रश्मि मनेंद्र अग्निहोत्री, विशिष्ट अतिथि अनुविभगीय अधिकारी राजस्व सिहोरा आशीष पान्डे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी लक्ष्मण सिंह सारस, सब जेल प्रभारी सिहोरा दिलीप नायक, के साथ स्थानीय सामाज के गण मान्य नागरिक व स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में संपन हुआ। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर लोक सँस्कृति महाउत्सव का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें स्थानीय बालिकाओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page