डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशस्वास्थ्य/सेहत दर्पण

नगर परिषद कर्मचारियों की नाकामी तो देखिए, सड़क किनारे ही फैंक रहें हैं कचड़ा

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय के पास जिला जेल बिल्डिंग की सरकारी जमीन में अमरकंटक-डिंडोरी मुख्य मार्ग किनारे इन दिनों कचड़े की ढेर लगे हुए नजर आ रहे हैं। देश भर में चल रहे स्वच्छता अभियान को मुंह चिढ़ाती तस्वीरें देख कर शर्म से सिर तक झुक रही है। ऐसा नहीं है कि जिले के आला अधिकारी का आना-जाना इस मार्ग से नही है, जिम्मेदार नगर परिषद कर्मियों के संरक्षण में चल रहे आंख मिचौली का खेल से आम जनता परेशान हैं। गौरतलब है कि जिला मुख्यालय से निकल रहा कचड़ा व जिला अस्पताल से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थों को उक्त स्थान में लगातार फेंकने से बदबू आ रही है, नगर के आवारा मवैशी भी मुंह मार रहे हैं। जिला मुख्यालय के डिंडोरी-अमरकंटक मुख्य मार्ग पर जहां नगर प्रवेश के अभिनंदन, स्वागत के बोर्ड लगने थे, लेकिन उदासीन ऐसा की उक्त स्थान पर नगर परिषद के जिम्मेदार कर्मियों द्वारा गंदगी का पहाड़ खड़ा किया जा रहा है। फिलहाल कचरा क्यों फेंका जा रहा है, इसका जवाब किसी के पास नहीं है, कचरा फेंकवाने वाला मास्टरमाइंड का पता भी नहीं चल रहा है। हां इतना जरूर है कि पास ही कुटीनुमा झोपड़ी बनाकर कब्जा किया गया है, ठीक उसी के नीचे ही कब्जा करके चमड़े का व्यापार भी किया जा रहा है। लेकिन मामले को लेकर प्रशासन आगे क्या करती है यह देखना दिलचस्प होगा, लेकिन दिनों-दिन लोगों की परेशानी बढ़ रही है। प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वपूर्ण योजना में एक स्वच्छता अभियान को नगर परिषद चुनौती देता दिखाई दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page