खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशरोजगार व्यापार दर्पण

अनिश्चितकालीन हड़ताल से गरीब व्यक्ति परेशान, भाजपा सरकार प्रचार-प्रसार में व्यस्त

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। प्रदेश भर के सभी जिलों में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे सहकारिता समिति के कर्मचारी ने ग़रीब परिवारों को परेशानी में डाल दिया है। बताया गया कि राशन वितरण न होने से मजबूरी में गरीब परिवार बाजार से ऊंची कीमत में राशन खरीद कर इन दिनों जीवन यापन कर रहा हैं। बावजूद मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार इस और कोई ध्यान न देकर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार में व्यस्त हैं। लगभग तीन सप्ताह से ज्यादा का समय से हड़ताल पर बैठे सहकारिता समिति के कर्मचारियों की मांगों को भाजपा सरकार नजर अंदाज कर रही है, इन दिनों शिवराज सरकार प्रचार-प्रसार में व्यस्त है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश सहकारिता समिति महासंघ भोपाल के आव्हान पर अपनी-अपनी विभिन्न मांगो को लेकर कर्मचारी के द्वारा कलमबंद अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के 45 सहकारी समितियां बंद होने एवं समितियों के अंतर्गत संचालित होने वाली जिलें की लगभग 383 शासकीय उचित मूल्य की दुकानें बंद होने है। बताया गया कि उपभोक्ताओं को खाद्यान्न एवं खाद वितरण नहीं हो पा रहा है, स्कूलों एवं आंगनबाड़ी में संचालित होने वाले मध्यान्ह भोजन, सांझा चूल्हा का खाद्यान्न का उठाव नहीं होने से समूहों को चावल नहीं मिलने से योजनाओं का संचालन सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। कृषि विभाग सहित विपणन के अतंर्गत खाद एवं बीज के वितरण कार्य भी बंद पड़ा हुआ है। सहकारिता तथा जिला सहकारी बैंक के अंतर्गत केसीसी, किसान क्रेडिट कार्ड में जीरो प्रतिशत ब्याज पर ऋण वितरण कार्य सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनाएं भी बंद है। जानकारी में बताया गया कि पैक्स कर्मचारी सेवा नियम 2019 एवं मार्च 2021 में गठित शासकीय कमेटी के अनुसार संस्था समिति के कर्मचारियों के वेतनमान का लाभ दिए जाने की मांग पर कर्मचारी अड़े हुए हैं। मांगों में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों में समिति सहायकों से 60 प्रतिशत पद पर हो रही भर्ती में पदोन्नति सहित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत कोरोना काल में शासन के द्वारा वर्ष 2020-21 में उपभोक्ताओं को खाद्यान्न का वितरण कराया गया, उसकी बसूली को तत्काल रोकें जाने शामिल हैं। हड़ताल में अंबिका पाण्डे अध्यक्ष, अमित दुबे प्रदेश प्रतिनिधि, नंद कुमार साहू उपाध्यक्ष, घसीटा लाल साहू कोषाध्यक्ष, शेसमणि ठाकुर सचिव, भुनेष्वर साहू सहसचिव, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र राजपूत, प्रवक्ता नरेश मरावी, शिवदयाल गौतम, दिलीप वैश्य, शिवकुमार रजक, रामगोपाल मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी व स्व सहायता समूह की महिला मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page