खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पाटन में व्यापारियों को ब्लैकमेल करने वाली टपोरी फर्जी पत्रकारों गैंग सक्रिय

जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। पाटन में धान और मटर की आवक शुरू होते ही शहर से गांव की ओर बड़ी तादाद में यू-ट्यूब चैनल एवं फर्जी पत्रकार की टपोरी गैंग सक्रिय हो गई है जो पत्रकारिता की आड़ में पाटन के अधिकारियों कर्मचारियों को धौस बताकर यहां के व्यापारियों को ब्लैकमेल करते जगह जगह आपको दिख जाएंगे

इस संबंध में पाटन प्रेस क्लब जल्द ही पाटन एसडीएम एवं पुलिस एसडीओपी से मुलाकात कर उनकी पोल खोलने का काम करेगा। साथ ही ऐसे पत्रकारों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग भी करेगा। पाटन प्रेस क्लब ने सभी व्यापारियों से अपने पास पहुंचने वाले ऐसे फर्जी पत्रकारों से सजग रहने की अपील कर संबंधित फर्जी पत्रकार की शिकायत करने की अपील की है। साथ ही आश्वस्त किया है कि इस पुनीत कार्य में पाटन प्रेस क्लब न केवल आपकी बराबर मदद करेगा बल्कि प्रशासन से कड़ी कार्यवाही करवाने हर पल आप सबके साथ खड़ा भी नजर आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page