डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

नवागत जिला कलेक्टर विकास मिश्रा ने संभाला कार्यभार

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। नवागत जिला कलेक्टर विकास मिश्रा ने आज 09 नवंबर को कलेक्ट्रेट कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरूण कुमार विश्वकर्मा, एसडीएम डिंडौरी बलवीर रमण, संयुक्त कलेक्टर रजनी वर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे। गौरतलब है कि कलेक्टर विकास मिश्रा 2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं।कलेक्टर विकास मिश्रा कार्यभार ग्रहण करने के बाद कलेक्ट्रेट स्थित सभी कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियो से परिचय प्राप्त कर विभागीय कार्यों, कार्यालय गतिविधियों और डिंडौरी जिले के सम्बंध में चर्चा की। कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी कार्यालयों में साफ-सफाई सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के विशेष निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page