श्रेष्ठ विचार और श्रेष्ठ संस्कार व्यक्ति को बड़ा बनाते हैंःश्रीराम

विधा भारती महाकोशल द्वारा जबलपुर जिले के पूर्व छात्रों का सम्मेलन
जबलपुर दर्पण।विधा भारती महाकोशल द्वारा सरस्वती शिक्षा परिषद कार्यालय नरसिंह मंदिर में सरस्वती शिशु मंदिर के पूर्व छात्रों का सम्मेलन अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री श्रीराम अरावकर के मुख्यआतिथ्य में आयोजित किया गया,एवं उन छात्रों का भी सम्मान किया गया जिन्होंने कोरोना काल में ज़रूरतमंदों की सेवा की और निरंतर समाज जीवन में विभिन्न सेवा के कार्य कर रहे है।
इस अवसर पर पूर्व छात्रों ने अपने संस्मरण साँझा करते हुए विचार व्यक्त किये कि व्यक्ति धन से उम्र से या अधिक शिक्षित होने से बड़ा नहीं बनता बल्कि श्रेष्ठ विचारों और श्रेष्ठ संस्कारों से व्यक्ति बड़ा बनता है और यह दोनों चीजें सरस्वती विद्यालयों से प्राप्त होती हैं।
श्रीराम आरवकर ने बताया कि वर्तमान में प्रत्येक सरस्वती शिशु मंदिर में नई शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षा प्रदान करने हेतु अनेक नए प्रयोग किये जा रहे। जिसमे शिशु वाटिका में 12 आयामो को केंद्रित कर शिशुओं को बिना बैग के व्यवहारिक ज्ञान देना एवमअटल टिंकरिंग लैब(ATL) के माध्यम से छटवीं के ऊपर के छात्रों को कौशल विकास का ज्ञान देना प्रमुख है।
श्री आरावकर के अनुसार इन विद्यालयों में पूर्व छात्रों, उनके परिवारजनों व समाज जनों द्वारा दिये गए सुझावों के आधार पर इन सभी की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए समस्त विद्यालयों के सुचारू व समाज अनुरूप संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करने को भी विद्या भारती एक महत्वपूर्ण विषय मानता है ।
वर्तमान में महाकौशल प्रान्त में कुल 1961 स शिशु मंदिर, ग्राम भारती व एकल विद्यालयों में 226259 विद्यार्थियों को लगभग 10200 आचार्य व दीदी शिक्षा प्रदान कर रहे है।विद्यालय में RTE के विद्यार्थियों का प्रवेश भी आचार्य परिवार के माध्यम से सुनिश्चित किया जाता है। मुख्यतः समाज के विशिष्ट जनों द्वारा दिये जा रहे सहयोग के कारण व आचार्य परिवार के कड़े परिश्रम व समर्पण के कारण सभी सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय आज समाज के हर तबके को कम फीस में अच्छी शिक्षा उपलब्ध करा रहे है।
इस अवसर पर समाज के बीच उत्कृष्ट कार्य करने वाले पूर्व छात्र रंजीत पटेल ,डॉ विजय आनंद मरावी, पुष्पराज सिंह, आशीष ठाकुर, डॉ हेमंत तिलगाम, सारंग शिवहरे और बहन आर्या सेन को सम्मानित किया गया , वंदना की प्रस्तुति गढ़ाफाटक विद्यालय के द्वारा एवं गीत की प्रस्तुति गंगानगर विद्यालय के भैया बहनों ने की , उपस्थित जनों के प्रति आभार विभाग समन्वयक राघवेंद्र शुक्ल ने किया।
आयोजन में विद्या भारती के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री श्रीराम अरावकर, प्रादेशिक सचिव डॉ नरेंद्र कोष्ठी,प्रांत कोषाध्यक्ष विष्णु कांत ठाकुर ग्रामीण शिक्षा के प्रादेशिक सचिव डॉक्टर आदित्य मिश्रा जिला सचिव विवेक चौधरी एवं बड़ी संख्या में भैया बहन उपस्थित रहे।



