केन्द्रीय जेल जबलपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

जबलपुर दर्पण।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नईदिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के निर्देशन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री उमाशंकर अग्रवाल एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मोहम्मद जिलानी की उपस्थिति में आज दिनांक 09.11.2022 को बंदियों के हितार्थ ‘‘राष्ट्रीय विधिक साक्षरता दिवस’’ के उपलक्ष्य में ‘‘हक हमारा भी तो है / 75‘‘ अभियान के अंतर्गत केन्द्रीय जेल जबलपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बंदियों को नालसा द्वारा जारी दिशानिर्देशों की जानकारी दी गई तथा बंदियों को प्रकरण के संबंध में Information card भी वितरित किये गये। शिविर का आयोजन जेल अधीक्षक श्री अखिलेश तोमर के मार्गदर्शन में एवं उप जेल अधीक्षक श्री राकेश मोहन उपाध्याय एवं अन्य जेल स्टाफ तथा जेल पैरालीगल वॉलेंटियर्स की उपस्थिति व सहयोग में सम्पन्न हुआ। शिविर में मंच का संचालन एवं आभार प्रदर्शन सहायक जेल अधीक्षक श्री हिमांशु तिवारी द्वारा किया गया।



