डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

लागत के आधार पर तय हो किसानों के लिए लाभकारी मूल्य

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। भारतीय किसान संघ मध्यप्रदेश के किसान शक्ति का संखनाद कार्यक्रम के तहत शहपुरा विधायक भूपेंद्र सिंह मरावी को तहसील शहपुरा व मेंहदवानी के किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा है। भारतीय किसान संघ डिण्डौरी जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू ने बताया कि संपूर्ण मध्यप्रदेश में किसान संघ द्वारा सभी 230 विधायकों को ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया जा रहा है। जिसमें प्रमुख मांग के रूप में किसानों एवं कृषि संबंधी विषयों को लेकर खुली चर्चा करने के लिए 7 दिवसीय विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग भी की गई है। इस मौके पर विधायक भूपेंद्र मरावी ने किसानों की मांग को गंभीरता से सुना और कहा कि किसानों की सभी मांगें जायज हैं। वह निश्चित तौर पर किसानों की मांगों व समस्या के समाधान हेतु राज सरकार को पत्र लिखकर किसानों की मांग से सरकार को अवगत कराएंगे। चलो ग्राम सभा से विधानसभा अभियान में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर विशाल आंदोलन किया जाएगा। बताया गया कि 19 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में देशभर के किसान लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य की मांग को लेकर लाखों की संख्या में किसान गर्जना रैली में शामिल होंगे। ज्ञापन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू, ग्राम बरगांव के ग्राम अध्यक्ष प्रहलाद खम्परिया, सदस्य कार्तिक वनवासी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page