गरीबों की थाली में कब आएगी रोटी, कई महीनों से नहीं हुआ वितरण

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले भर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत उचित मूल्य की दुकानों से महिनों बाद भी गेहूं का वितरण नहीं किया जा रहा, बदले में गरीब हितग्राहियों को केवल चावल का वितरण ही किया जा रहा है। गौरतलब है कि महिनों बाद भी गेहूं का वितरण पीडीएस के तहत नहीं होने से गरीब परिवारों की थाली से रोटी गायब है, लोगों के खानपान सही न होने के कारण स्वस्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। बताया गया कि जैसे-जैसे गेहूं की कमी बाजार में बन रही है, वैसे-वैसे कीमत में इजाफा हो रहा है, दुकानदार ऊंची कीमतों पर गेहूं आटे की पैकिंग को बेच रहे हैं। पिछले कई महीनों से गेहूं का वितरण नहीं होने से बजार में आटा की मांग बढ़ी हुई है, मजबूरन कुछ लोग ऊंची कीमतों में दुकानों से आटा खरीदने को मजबूर हैं। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारीयों से जिले भर के उचित मूल्य की दुकानों से गेहूं वितरित करवाने की मांग की गई है, ताकि गरीब परिवारों को परेशानी न हो सके।



