खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
85 वर्षीय बुजुर्ग के लिए पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने किया रक्तदान

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय के पुरानी डिंडोरी निवासी बुजुर्ग गुलाबी सिंह आयु 85 वर्ष को बी पॉजिटिव रक्त की अत्यंत आवश्यकता थी। बताया गया कि रक्त की कमी से जूझ रहे बुजुर्ग के लिए पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कृष्णा सिंह परमार ने रक्तदान करते हुए बुजुर्ग की जान बचाने में सहायक बने हैं। जिला अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग को पिछले कई दिनों से रक्त की कमी बनी हुई थी, जानकारी लगने के बाद श्री परमार शनिवार दोपहर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचकर रक्त दान किया। गौरतलब है कि श्री परमार जिला भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं तथा समाजिक क्षेत्रों में हमेशा तत्परता से कार्य करते आए हैं। रक्तदान करने के बाद परिजनों ने आभार व्यक्त किया है।



