गांव-गांवों में राशन बांटने के लिए मिली वाहन, सरकार ने दिया गारंटी

डिंडौरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। रामकृपाल धुर्वे ग्राम निगवानी ग्राम पंचायत रयपुरा जनपद पंचायत डिंडौरी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने से पक्की मकान में रहने का सपना साकार हुआ है। रामकृपाल धुर्वे को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने से बहुत प्रसन्न है, उन्होंने बताया कि पहले वह कच्चे मकान में रहता था, कच्चे मकान में रहने से वह बहुत परेशान था। उसे प्रति वर्ष कवेलू बदलना, छपाई करना और बांस बल्लियां लगानी पड़ती थी, जिससे उसका बहुत रूपया पैसा खर्च हो जाता था। उसने स्वयं के लिए पक्का मकान बनाना चाहा, लेकिन उसके पास इतने रूपए पैसे नहीं थे कि वह स्वयं का पक्का मकान बना सकता। उसने बताया कि ग्राम पंचायत के द्वारा उसे सूचना मिली कि उसका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में आ गया है, इससे वह बहुत प्रसन्न हुआ, क्योंकि अब प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के भवन में रहने का सपना साकार हो रहा था। प्रधानमंत्री आवास योजना से अब उसका पक्का भवन बनकर तैयार हो गया है, वह प्रधानमंत्री आवास योजना से बने पक्के मकान में रहने लगा है। प्रधानमंत्री आवास योजना ने रामकृपाल धुर्वे का पक्के घर में रहने का सपना साकार कर दिया है, वह अब बहुत खुश हैं। इसी तरह पंकज परस्ते ग्राम कला पड़रिया जनपद पंचायत डिंडौरी प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजना राशन आपके ग्राम योजना के माध्यम से गांव-गांव मे राशन पहुंचा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले जिन उपभोक्ताओं को राशन लेने के लिए दूसरे गांव में जाना पड़ता था, उनके लिए यह योजना मददगार बनी है। पंकज वाहन में राशन लेकर लेकर गांव-गांव और मजरे टोलों में उपभोक्ताओं को राशन उपलब्ध करा रहा है। अब उपभोक्ताओं को राशन लेने के लिए दूसरे गांवों में नहीं जाना पड़ रहा है। इससे समय की बचत हो रही है। गांव में ही सुविधाजनक रूप से राशन उपलब्ध हो रहा है। डिंडौरी जिले के विकासखण्डों में राशन आपके ग्राम योजना के तहत गांव-गांव में राशन पहुंचाया जा रहा है। जनजातीय युवाओं के वाहनों को ही राशन पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जनजातीय युवाओं के लिए बैंको से ऋण स्वीकृत कराए गए है, जिसकी गारंटी प्रदेश सरकार ने ली है। इससे जनजातीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध हुआ है।बताया कि वह शिक्षित बेरोजगार युवक था, उसके पास रोजगार का कोई साधन नहीं था। उसने स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई की है, वह नौकरी की तलाश में था, नौकरी नहीं मिलने से वह खेतीबाड़ी का काम करता था। उसने बताया कि उसे सूचना मिली की मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम योजना के तहत युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है, इसके लिए युवाओं को वाहन भी दी जाएगी। उसने बताया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रारंभ की गई राशन आपके ग्राम योजना के तहत राशन वाहन के लिए उसका चयन हुआ। शासन द्वारा वाहन के लिए ऋण उपलब्ध कराया गया है, जिसकी गारंटी प्रदेश सरकार के द्वारा ली गई है। वह उचित मूल्य की दुकानों से राशन लेकर 14 गांव के खाद्यान्न उपभोक्ताओं को राशन दे रहा है। बैंक में वह प्रतिमाह नौ हजार पांच सौ रूपए की किश्त जमा कर रहा है। उसने बताया कि उसे प्रतिमाह 7 से 8 हजार रूपए की आमदानी हो रही है, श्री परस्ते को इस प्रकार से राशन आपके ग्राम योजना से रोजगार मिला है। इससे वह बहुत प्रसन्न है और उसने मुख्यमंत्री को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया है।



