अपराध दर्पणडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

कुत्ते काटने के बाद अस्पताल पहुंचे अंधेड़ की इंजेक्शन लगाने के बाद मौत

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के किसलपुरी ग्राम पंचायत में स्थित सरकारी अस्पताल में अंधेड़ युवक की इंजेक्शन लागाने से मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार कुछ दिन पहले युवक को एक पागल कुत्ते ने काटा था, इंजेक्शन लगवाने सोमवार को पीड़ित युवक खुद ही चलकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र किसलपुरी में भर्ती हुआ। गौरतलब है कि लगभग 4:30 बजे मनी यादव उम्र लगभग 50 वर्ष को मौजूद स्टाफ ने इंजेक्शन लगाया, इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद युवक को उल्टी होना शुरू हो गई, अचानक तबियत ज्यादा खराब होने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मौजूद स्टाफ पर गलत इंजेक्शन लगाए जाने से मौत होने के आरोप लगाए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page