डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

भाजपा जिलाध्यक्ष की नवनियुक्ति को लेकर सुगबुगाहट तेज

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला भाजपा में जिलाध्यक्ष की नवनियुक्ति को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है, फिलहाल लगभग आधा दर्जन से ज्यादा नामों पर मंथन चल रहा है। बताया गया कि वर्तमान में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत की कार्यविधि समाप्त होने वाली है, जिससे अब जिले में नए जिलाध्यक्ष का औपचारिक ऐलान होना अभी बाकी है। भाजपा जिलाध्यक्ष के नव नियुक्ति की तारीखें नजदीक आते ही कार्यकर्ताओं में बगावत शुरू हो गई है, जहां कार्यकर्ता अपने-अपने दावेदारों को भाजपा जिला अध्यक्ष बनवाने की जिद पकड़े बैठे हैं, जहां राजपूत छत्रीय राठौर समाज ने सजातीय लोगों को जिला अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहा है। बताया गया कि पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कृष्णा सिंह परमार को भाजपा जिला अध्यक्ष बनाने की मांग को लेकर सजातीय लोगों ने केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को ज्ञापन सौंपा है, जहां नियुक्ति ना मिलने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page