खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

अंजान व्यक्ति को शेयर न करें आधार नंबर, फिंगर लगवाकर महिला से ठगी

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत छांटा गांव में एक महिला से लगभग दस हजार रुपए ठगी करने का मामला सामने आया है। बताया गया कि सफेद रंग की कार में बुधवार दोपहर दो युवक ठगी के इरादे से छांटा गांव पहुंचे थे, दोनों कार सवार युवकों ने महिला को झांसा देकर दस हजार रूपए की ठगी कर मौके से फरार हो गए। जानकारी अनुसार पहले महिला से कहा गया कि तुम्हारे खाते में जच्चा-बच्चा की सहायता राशि सरकार ने खाते में डाली है, खाते को चेक करने के बहाने महिला से आधार नंबर मांगा गया। पीड़ित महिला ने आधार कार्ड को जालसाजों से शेयर करते हुए थम्भ मशीन में फिंगर लगाते ही लगभग दस हजार रूपए की राशि खाते से निकाल ली गई। गौरतलब है कि इस तरह से ठगी करने के मामले इससे पहले भी जिले में सामने आ चुके हैं, लेकिन इस और कोई ठोस कदम न उठाए जाने से जालसाजों के हौसले बुलंद हैं। दैनिक जबलपुर दर्पण अखबार आप से आगाह करता है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना आधार नंबर शेयर न करें और न ही अनजाने व्यक्ति को अपनी फिंगर दें, ताकि ठगी होने से बचा जा सके। फिलहाल मामले को लेकर अभी तक पुलिस से शिकायत नहीं कि गई है, लेकिन जालसाजों का महिला से फिंगर लगावाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page