कोरोना महामारी की दूसरी लहर में संक्रमण के प्रति कर रहे जागरूक,घरों में रहने की कर रहे अपील

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। कोविड-19 की दूसरी लहर से लोग प्रभावित हैं ,दर्जनों मामले हर दिन निकल कर सामने आ रहे हैं ,मौत का आंकड़ा भी दो दर्जन से ज्यादा का जा पहुंचा है।बावजूद कुछ क्षेत्रों में संक्रमण संबंधी जन जागरूकता का अभाव बना हुआ है ,संक्रमण के प्रति लोग गंभीर नहीं दिख रहा है। कुछ क्षेत्रों में अभी भी लोग संक्रमण को हल्के में ले रहे हैं। संंकमण की चैन को तोड़ने के लिए जिले में कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया है, ताकि वायरस चक्र को तोड़ा जा सके।जिले के प्रसिद्ध पेंटर व मूर्तिकार दशरथ सिंह राठौर के द्वारा जिला मुख्यालय के चौराहे पर पेंटिंग के माध्यम से कोरोना वायरस से बचाव के संदेश दे रहे हैं, मुख्य मार्ग पर पेंटिंग के माध्यम से घरों में रहने की अपील की जा रही है,लोगों ने श्री राठौर की इस अभिनव पहल की सराहना की हैं।



