मध्य प्रदेशसिहोरा दर्पण

पटवारियों के हड़ताल से राजस्व विभाग के काम रुके

 सिहोरा। तहसील सिहोरा के अंतर्गत आने वाले ग्राम मझगवां में ग्राम कोटवारों की एक बैठक नायब तहसीलदार राहुल मेश्राम ने लेकर सभी ग्राम कोटवारों को बुलाकर बैठक करते हुए बताया कि मूग खरीदी संबंधी समस्त प्रकार की जानकारी इकट्ठी कर अवगत कराये साथ ही जिम्मेदारी लेते हुए जल्दी से जल्दी मूंग की खरीद संबंधी एवं रजिस्ट्रेशन की जानकारी एकत्रित करने हेतु कोटवारों को जिम्मेदारी सौपी गई। जिसमें सभी ग्राम कोटवारों द्वारा ग्राम की जमीन पर बोई गई मूंग की फसल व कुल मात्रा एवं मूग विक्रित संबंधी जानकारी एकत्रित करने की जिम्मेदारी देते हुए निर्देश जारी किया कि जब तक इन पटवारियों की हड़ताल जारी है तब तक इनके वापिस आने तक समस्या को हल करने के लिए ग्राम कोटवारों को चयन किया गया है ।इस बैठक में मझगवां ,सरौली ,प्रतापपुर, अगरिया, रजगवा ,बुधारी ,सहित अन्य आसपास के क्षेत्रों के सभी कोटवार उपस्थित रहें ।
मनीष श्रीवास रिपोर्टर जबलपुर मध्यप्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page