जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने प्रदान की पांच एंबुलेंस।

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने प्रदान की पांच एंबुलेंस।
ग्रामीण अंचलों के लिए, बेहतर होंगी स्वास्थ्य सेवाएं।

जबलपुर। कोविड-19 की विषम परिस्थितियों में, व्यक्ति को समय पर उपचार मिल जाए, और वह उपचार हेतु समय पर चिकित्सालय पहुंच जाए, यह एक बहुत बड़ी बात होती है। और अब तक ग्रामीण क्षेत्रों में, इस तरह की सुविधाओं का लाभ कम ही देखा गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं तक, लोगों की पहुंच बेहतर बन सके। इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए। राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तंखा के द्वारा, पांच सर्व सुविधा युक्त चिकित्सीय वाहनों का लोकार्पण किया गया।
ये जानकारी देते हुए बलदीप मैनी ने बताया कि कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से जनमानस को बचाने हेतु जबलपुर नगर के ग्रामीण अंचलों में निवासरत गरीब और जरूरतमंद लोगों को समय पर चिकित्सा सुविधा प्राप्त हो सके इस हेतु श्री तन्खा द्वारा विभिन्न विधानसभाओं के ग्रामीण अंचलों में स्थित सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 11 सर्व सुविधा युक्त एम्बुलेंस प्रदान की जा रही हैं। जिनमे से आज पहली चार एम्बुलेंस जो कि स्वास्थ्य केंद्र बरेला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुरा (बरगी), स्वास्थ्य केंद्र पाटन एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझोली को प्रदान की गयी हैं और कल एक एम्बुलेंस स्वास्थ्य केंद्र कुंडम को प्रदान की जायेगी।
उपरोक्त एम्बुलेंस की चाबियाँ वरुण तन्खा द्वारा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में स्वास्थ्य केन्द्रों के अधिकारियों को सौंपी गयी। निश्चय ही श्री तन्खा के इन प्रयासों से ग्रामीण अंचलों में निवासरत ग्रामीणजनों को इलाज हेतु अस्पताल आने-जाने की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
इस अवसर पर विधायक संजय यादव, पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी, सम्मति सैनी, बलदीप मैनी,ब्लाक अध्यक्ष मनीष पटेल इत्यादि गणमान्यजन उपस्थित रहे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जबलपुर डॉ. रत्नेश कुरारिया द्वारा श्री तन्खा की अच्छी सोच और प्रयास हेतु सराहना की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page