डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

अंचलों में विद्युत की कटौती से लोग परेशान, कांग्रेसियों ने घेरा विभागीय कार्यालय

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के ग्रामीण अंचलों में विद्युत कटौती की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने कांग्रेस कमेटी को शिकायत के बाद कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष की अगवानी में बजाग के विभागीय कार्यालय का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की गई और प्रदेश सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। बताया गया कि मध्य प्रदेश काँग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ के द्वारा पूरे प्रदेश में बिजली की समस्या को लेकर आयोजित प्रदेश स्तरीय विद्युत कार्यालय घेराव कार्यक्रम अंतर्गत क्षेत्रीय विधायक ओमकार मरकाम के निर्देशन में तथा ब्लॉक काँग्रेस बजाग के अध्यक्ष लोकेश पटेरिया के नेतृत्व में पॉवर हाउस बजाग में कांग्रेसियों ने विद्युत कार्यालय का हाथों में मशाल लेकर घेराव किया। बताया गया कि क्षेत्र के धनोली, सिंगारसट्टी, नीमटोला, आमाडोंगरी, केरिटोला, ख़िरसारी, सिंगपुर, सरवाही, ढोंढ, घोपतपुर, पिंडरुखी, जलदा बौना पिपरिया, खमहेरा, खपरिपानी, तान्तर, सिलपीड़ी, चाडा, भानपुर, तरच भुरसी, मिडली, ताला बुचवा, अंगई, सारंगपुर, बिजौरा घुटई, बिलाई खार, विक्रमपुर, कुकरिया, भिलनिया, बजाग के सैकड़ों परिवार परेशान है। प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान, मानिकलाल मरावी, राजेश मरावी, अंकित ठाकुर, भुनेश्वर सोनी, पप्पू पांडे, सुरेश मरावी, दीपक धुर्वे, मायाराम परस्ते, अमित भदौरिया, पवन विश्वकर्मा, नरबद सिंह, छोटू नंदा, सुमरिन धुर्वे, बसोर यादव, सचिन नंदा, कमलेश पाठक, शेर सिंह धुर्वे, अशोक मलगाम, गोपाल धुर्वे, मोहन गोयल, गणेश धुर्वे, मुकेश मरावी, आशीष पाटिल समेत अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page