जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

दो दिवसीय पेरियोडोन्टिक्स कार्यशाला होगा आयोजन

जबलपुर दर्पण। हितकारिणी दंत चिकित्सा महाविद्यालय में दो दिवसीय पेरियोडोन्टिक्स कार्यशाला पेरियो विजन का आयोजन 26 एवं 27 नवंबर 2022 को होने जा रहा है। इसमें विख्यात पेरियोडोन्टिस्ट एवं इम्प्लान्टोलॉजिस्ट डॉ. शालीन खेत्रपाल, सामान्य एवं नवीनतम डेंटल इंम्प्लान्ट पद्वति के संबध में जानकारी देंगें। इस कार्यशाला का उद्धघाटन डॉ. अशोक खंडेलवाल, कुलपति मध्य प्रदेश आर्युविज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर द्वारा किया जावेगा।
कार्यशाला में दांतों के इंम्प्लान्ट क्षेत्र में देश विदेश में हुए नए शोध व अत्याधुनिक तकनीक की जानकारी दी जावेगी। साथ ही प्रतिभागियों को दंत प्रत्यारोपण व आधुनिक डिजिटल स्टेंट के माध्यम से दंत प्रत्यारोपण सिखाया जावेगा। देश में दांतों के क्षय का प्रमुख कारण पायरिया है। पायरिया रोग की शुरूआत मुॅह से दुर्गंध आना, मसूडों से खून आना इत्यादि लक्षणों से होती है। पायरिया रोग की अंतिम अवस्था में दांत हिलने लगते है। कार्यशाला में पायरिया रोग की नवीनतम उपायों द्वारा उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी जावेगी।
कार्यशाला में 150 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। विषेषज्ञों द्वारा दिए लेक्चर के उपरांत प्रायोगिक कार्यशाला का भी आयोजन किया जावेगा। पत्रकार वार्ता में हितकारिणी दंत चिकित्सा महाविद्यालय के निदेशक डॉ. राजेश बी. धीरावाणी, अधिष्ठाता डॉ.रोहित मिश्रा, विभागाध्यक्ष डॉ. के. टी चंद्रशेखर, संयोजिका डॉ. ईलाश्री चटर्जी उपस्थित थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page