भारत तोड़ने वालों के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकालना है हास्यपद

जबलपुर दर्पण। भाजपा युवा नेता सरताज मंजिल ने विज्ञप्ति जारी कर कहा के जिस कांग्रेस पार्टी का देश को विभाजित करने में सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिस कांग्रेस पार्टी के राज में 55 सालों तक देश में दंगे फ़साद होते रहे, जिस कांग्रेस पार्टी के राज में धार्मिक नफ़रत का वातावरण देश में खड़ा हुआ, जिस कांग्रेस पार्टी ने मुसलमानों को वोट बैंक बनाकर उनका शोषण कर विकास की मूल धारा से उन्हें दूर रखा, आज उसी कांग्रेस पार्टी के युवराज राहुल गांधी भारत जोड़ों यात्रा पर निकले हैँ, जिनसे अपनी पार्टी के लोग नही जोड़े जा रहे हैं वो भारत जोड़ने का दिखावा कर रहे हैं, सरताज मंजिल ने आगे कहा की कांग्रेस की रैलियों में होती है गाँधी परिवार के लोगों की जय-जयकार, वहीं भाजपा की रैलियों में केवल एक ही नारा होता है, चाहे वह प्रधानमंत्री मोदी जी की रैली हो या फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी की रैली हो वहां सिर्फ एक ही नारा लगता है और वह है भारत माता की जय और वंदे मातरम, लेकिन कांग्रेस की रैलियों में उनके नेताओं की जय-जयकार करने वाले नारे लगाए जाते हैं, भारत की अखण्डता को तोड़ने वाले भारत कैसे जोड़ सकते हैं ??



