जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

आराध्‍या तिवारी प्रियम को मिलाऐंकरिंग पुरस्‍कार

जबलपुर दर्पण। साहित्‍य, संस्‍कृति के लिये स‍मर्पित संस्‍था वर्तिका द्वारा नगर की राष्‍ट्रीय चर्चित बाल ऐंकर कुमारी आराध्‍या तिवारी प्रियम को श्रेष्‍ठ ऐंकरिंग एवं समाजसेवा के लिये पुरस्कृत किया गया । यह पुरस्कार समारोह के मुख्‍य अतिथि श्री जगतबहादुर अन्नु महापौर, अध्‍यक्ष महाकवि आचार्य भगवत दुबे, सारस्‍वत अतिथि डॉ. कृष्‍णकांत चतुर्वेदी, विशिष्‍ट अतिथि विधायक विनय सक्‍सेना एवं नेता प्रतिपक्ष श्री कमलेश अग्रवाल ने प्रियम को प्रदान किया। अतिथियों ने कहा कि प्रियम में अनंत सम्‍भावनायें हैं। यह पुरस्‍कार उसे आगे बढ़ने के लिए और प्रोत्‍साहित करेगा । राजेश पाठक प्रवीण ने संचालन करते हुये आराध्‍या प्रियम की ऐंकरिंग एवं समाज सेवाओं का उल्‍लेख किया। इस अवसर पर वर्तिका के संयोजक विजय नेमा, अध्‍यक्ष सुशील श्रीवास्‍तव, महासचिव संतोष नेमा, महिला प्रकोष्‍ठ अध्‍यक्ष प्रभा विश्‍वकर्मा शील, सचिव सिद्धेश्‍वरी सराफ, वरिष्‍ठ कवयत्री निर्मला तिवारी, डॉ. चंद्रा चतुर्वेदी, छाया त्रिवेदी ने प्रियम को आर्शीवाद दिया। प्रियम प्रतिष्ठित साहित्‍य मनीषी डॉ. राजकुमार सुमित्र की नातिन एवं डॉ. हर्ष मोहिनी तिवारी की सुपुत्री है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page