डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

ठक्कर बापा जंयती पर बौंदर में पांच दिवसीय मड़ई मैले का आयोजन

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के बजाग जनपद अंतर्गत ग्राम बौंदर गांव में ठक्कर बापा जयंती के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय मड़ई मेले का आयोजन 29 नवंबर से शुरू हो रहा है। गौरतलब है कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मड़ई मेले का आयोजन किया जा रहा है, जहां रात्रिकालीन कार्यक्रमों के दौरान छत्तीसगढ़ से आए हुए कलाकारों के द्वारा प्रस्तुति की जाएगी। आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते मौके में पहुंचकर बजार स्थल का जायजा लिया। स्थल निरीक्षण करने पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष श्री परस्ते के साथ गांव के सरपंच शोभित मरावी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। जानकारी में बताया गया कि मड़ई मेले में जिले भर में लोग पहुंचकर मैले का लुत्फ उठाते हुए जरूरत की सामग्री खरीदते हैं। गौरतलब है कि मड़ई मेले का आयोजन ठक्कर बापा जयंती के अवसर पर किया जाता है, श्री बापा वहां के चर्चित हस्तियों में शुमार थे, इन्हीं के स्मृति में मड़ई मेले का आयोजन पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है, जहां हजारों की संख्या में आसपास गांवों से लोग पहुंचते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page