जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

48 बोरी प्रतिबंधात्मक पॉलीथिन को निगम प्रशासन ने किया विनिष्टिकरण

जबलपुर दर्पण। प्रतिबंधित पालीथीन के विक्रय पर निगमायुक्त आशीष वशिषट ने निगम के छापा दल को कारवाई की खुली छूट दे दी है। इसी कडी मे नगर निगम द्वारा आज गिरनार प्लास्टिक के संचालक संतोष दुबे, रविराज, आशीष कुमार सिंह किरायेदार सरोज विश्वकर्मा के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई की गयी। गौरतलब है कि प्रतिबंधात्मक अमानक प्रकार की पॉलीथिन संग्रह करने का बड़ा कारोबार गिरनार प्लास्टिक के द्वारा किया जा रहा था, जिसकी खबर होने पर निगम प्रशासन द्वारा 48 बोरी प्रतिबंधात्मक पॉलीथिन जप्त कर विनिष्टिकरण कठौंदा प्लांट में कराया गया। यह कार्रवाई आज निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य अधिकारी भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page