रुकमणी पैलेस सिहोरा में सम्यक अभियान कार्यक्रम संपन्न

जबलपुर दर्पण। सिहोरा के रुकमणी प्लेस में सम्यक अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम केशव प्रसाद मिश्रा की अध्यक्षता और मुख्य अतिथि अशोक खरे की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में डॉक्टर भास्कर राव ने सिहोरा विधानसभा का सर्वे करा कर पूरा अध्ययन किया और बताया कि बहुत अधिक बेरोजगारी है। जबकि सिहोरा विधानसभा में रोजगार के बहुत अधिक अवसर है।पिछले कई वर्षां से सरकार युवाओं को नौकरी व रोजगार देने का वादा किया था। परंतु वही इस वादे से पूरी तरह से मजबूत नही है। इस समय प्रदेश मै संकट के बादल छाये है। दूसरी तरफ सरकार नौकरियां खत्म करती जा रही है। वही प्राइवेट स्तिथि मै शिक्षित युवावों की भर्ती कर सरकारी काम करवाया जा रहा है। जैसे तैसे युवाओं को रोजगार मिला तो कम से कम पैसा मिल रहा है। इस कारण बेरोजगारी की समस्या अधिक होती जा रही है। कार्यक्रम मै डॉ संजीव बरकड़े, पंडित केशव मिश्रा, जितेंद्र श्रीवास्तव, खेल प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राजेश सोनी, बिहारी पटेल, मुन्नू दीक्षित,मोहन मिश्रा, मंजू मिश्रा, संजय यादव, मनोज सिंह, रवि ठाकुर, राजेश चौबे, प्रवीण पाठक, डॉक्टर गोस्वामी, डॉ लोटन सिंह, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।



