नर्मदा परिक्रमा तीर्थयात्रा का आज समापन

जबलपुर दर्पण। पिछले 10 वषों की तरह इस वर्ष भी मां नर्मदा तीर्थयात्रा सर्विस जबलपुर के कुशल मार्गदर्शन में यात्रियों के खानपान एवं ठहरने की बेहतर व्यवस्था के साथ एयर संस्पेंशन स्लीपर कोच बस द्वारा 19 दिवसीय नर्मदा जी की परिक्रमा सानंद संपन्न हुई । जिसमें यात्रा काल के दौरान प्रतिदिन रूद्राभिषेक एवं नर्मदा पूजन, नर्मदा पुराण कथा पं, राजकुमार मिश्रा द्वारा किया गया, ज्ञातव्य है कि यात्रा के पूर्व नर्मदा उत्तर तट पगलानदं आश्रम ग्वारीघाट से 11 नवंबर को नर्मदा परिक्रमा संकल्प लेकर यात्रा का शुभारंभ हुआ था । यात्रा के संयोजक मुन्ना लाल बर्मन ने बताया कि 19 दिवसीय नर्मदा परिक्रमा जबलपुर से प्रारंभ होकर अमरकंटक, महाराजपुर, बरमान, झोतेश्वर, होशंगाबाद, आंवलीघाट, खंडवा, ओंकारेश्वर, श्री प्रकाशा, राजपीपला, अंकलेश्वर, विमलेश्वर, मीठीतलाई, भरुच, करनाली, मांडू, महेश्वर, नेमावर, सलकनपुर दर्शन उपरांत यात्रा वापिस जबलपुर आकर नर्मदा पूजन करके पुनः ओंकारेश्वर जाकर श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में जल अभिषेक तथा मांधाता पर्वत की परिक्रमा भी यात्रियों द्वारा की गई तत्पश्चात उज्जैन जाकर श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, महाकाल कारीडोर व संपूर्ण उज्जैन दर्शन उपरांत वापिस जबलपुर आकर आज़ ग्वारीघाट पगलानदं आश्रम में नर्मदा पूजन, भगवान सत्यनारायण जी की कथा, पूर्णाहुति हवन किया गया तथा मां नर्मदा तीर्थयात्रा सर्विस द्वारा सभी यात्रियों को नर्मदा जी की फ्रेमयुकत फोटो देकर सम्मानित किया गया एवं भंडारा पश्चात यात्रा का शुभ समापन संपन्न हुआ।



