जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

एरोबिक और बैंड प्रस्तुति में बीएमडी हितकारिणी का सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन अंतर हितकारिणी वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन

जबलपुर दर्पण। खेल शारीरिक और बौद्विक विकास का सबसे महत्वपूर्ण भाग है। हार का अर्थ है कि आने वाले समय में जीतने का एक शानदार मौका मिलना। खेल हमारे मनोवैज्ञानिक कौशल में सुधार करता है। दैनिक जीवनचर्या में अनुशासन हमें खेल भावना से ही मिलती है। उक्त बांतें हितकारिणी सभा विद्या परिषद के तत्वावधान में हितकारिणी महिला महाविद्यालय के खेल प्रांगण में आयोजित अंतर हितकारिणी वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हितकारिणी सभा के अध्यक्ष नित्यनिरंजन खंपरिया ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहीं। हितकारिणी सभा के सचिव बाबू विश्वमोहन ने कहा कि खेल खेलने से हमें चुनौतियों का सामना करने की शक्ति मिलती है। जीत और हार सामाजिक जीवन का महत्वपूर्ण अंग है लेकिन यदि हमें रणनीति बनाकर खेल भावना से खेलें तो हर मुकाबले में हमें सफलता मिलेगी।
महाविद्यालय स्तर पर पुरूष वर्ग में प्रथम हितकारिणी डेंटल कॉलेज, द्वितीय हितकारिणी विज्ञान, वाणिज्य और कला महाविद्यालय देवताल, तृतीय हितकारिणी नर्सिंग कॉलेज। महिला वर्ग में प्रथम हितकारिणी नर्सिंग कॉलेज प्रथम, हितकारिणी बीएड कॉलेज द्वितीय और हितकारिणी महिला कॉलेज तृतीय। प्राथमिक, मिडिल और हायर वर्ग विद्यालय स्तर पर छात्र छात्राओं ने पीटी औरी एरोबिक में शानदार प्रदर्शन कर तालियां बटोरीं। बैंड वादन में विद्यालय स्तर पर बीएमडी हितकारिणी दीक्षितपुरा, ऐरोबिक में प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर हितकारिणी चिल्ड्रन एकेडमी दीक्षितपुरा, पीटी में प्राथमिक स्तर पर हितकारिणी चिल्ड्रन एकेडमी गोविंदगंज और माध्यमिक स्तर पर हितकारिणी चिल्ड्रन एकेडमी जोंसगंज ने शानदार प्रस्तुति करते हुए मैडल बटोरे।
ये रहे निर्णायक- रोहित राणा, विजय तिवारी, मोहित रजक, राहुल कुमार, समीर लखेरा, मनोज परते, सुधीर रावत और ममता पांडे ने निर्णायक की भूमिका निभायी।
इनकी रही उपस्थिति- इस दौरान हितकारिणी सभा के सभापति नित्यनिरंजन खंपरिया, उपसभापति सुनयना पटेरिया, सचिव बाबू विश्वमोहन, संयुक्त सचिव मुकुल खंपरिया, विद्या परिषद के अध्यक्ष डॉ केके हूंका, उपाध्यक्ष इंद्रपाल जैन, सचिव शिवदत्त मिश्रा, सदस्य राकेश तिवारी, रमेश श्रीवास्तव, महेंद्र चौरसिया, कमल जैन, दीपक सिंह राठौर, नवनीत माहेश्वरी, अरविंद जैन, प्रभारी अधिकारी सुबोध दुबे, डॉ नीलेश पांडे, डॉ विकास सिंह, संजय राठौर, दिनेश सिंह ठाकुर, संयोजक नरेश तिवारी, सुनील दुबे सहित विभिन्न महाविद्यालयों और विद्यालयों के प्राचार्य, खेल प्रभारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page