जिपं अध्यक्ष रूदेश परस्ते से मुलाकात करने पहुंचा दिव्यांग थानसिंह

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के डिंडोरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत जुनवानी के पोषक गांव खुरपार निवासी दिव्यांग थानसिंह कुंजाम पिता सम्पत सिंह कुंजाम ने जिला कलेक्टर को आवेदन पत्र देकर अपनी विभिन्न मांगों को पूरा करने की मांग रखी है। जिला कलेक्टर के नाम दिए गए आवेदन पत्र में दिव्यांग थानसिंह ने पैंशन की बढ़ोत्तरी, वाहन की व्यवस्था, आवास निर्माण सहित अनुदान राशि देने की मांग रखी है। गौरतलब है जिला कलेक्टर के नाम दिए गए आवेदन के बाद दिव्यांग थानसिंह जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते से मुलाकात करने जिला पंचायत भवन के अस्थाई निवास पर पहुंचे, जहां दिव्यांग ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्री परस्ते से मुलाकात कर समस्याओं को बताया। पिछले दिनों परिजनों के साथ पहुंचे दिव्यांग की समस्याओं को सुनने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते ने जल्द से जल्द समस्याओं के निराकरण करवाने की बात कही है।



