जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

चावल का दाना होने से रिजेक्ट कर रहे धान: किसानों में आक्रोश

जबलपुर दर्पण नप्र। जिले की सीमा से लगे  सिंग्रामपुर के धान उपार्जन केंद्र गुबरा वेयरहाउस में समर्थन मूल्य पर हो रही धान खरीदी में किसानो को धान विक्रय मेें परेशानी हो रही है। दरअसल धान में चावल के दाने होने के कारण सर्वेयर नान एफएक्यू बता कर रिजेक्ट कर रहे है, जिसके कारण किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। किसानों का कहना है हार्वेस्टर से कटाई में आंशिक चावल आता है, अब हड़मवा के वाद साफ धान विक्रय करने केंद्र ला रहे है। धान में चावल होने की स्थिति में खरीदी केंद्र में सर्वेयर के द्वारा धान रिजेक्ट की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक सिग्रामपुर गुबरा वेयरहाउस में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 दिसम्बर से शुरू की गई है। अब किसान केंद्रो में धान का विक्रय करने के लिए पहुंच रहे है लेकिन यहां धान को सर्वेयर रिजेक्ट कर रहे है। हार्वेस्टर में धान की कटाई होने के कारण कुछ चावल के दाने धान में आ जाते है। जिसके कारण सर्वेयर अमानक धान बता रहे है।
मनोज राय गुबरा अमित पटेल धनेटा अन्य किसानों को कहना है कि धान के साथ आंशिक चावल आना स्वाभाविक है। लेकिन केंद्रो में जानबूझकर किसानों को परेशान किया जाता है। मैसिज आने के बाद किसान केंद्र पहुंचे तो उनकी धान क्रय नहीं की जा रही है। किसान धान को पंखा कर चुके है। लेकिन उससे चावल नहीं निकलते है। जिससे किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सिग्रामपुर धन उपार्जन केंद्र के सर्वेयर रतिराम रैकवार का कहना है धान में काली दाना की मात्रा ज्यादा होने की वजह से अमानक को रिजेक्ट किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page