अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मेट्रो बस के स्टेरिंग पर थमी चालक की सांसे,एक्सीडेंट में घायल ने मेट्रो अस्पताल में ली आखिरी सांस

अनियंत्रित मेट्रो बस बाईक एंव ई- रिक्शा से टकराई

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। दमोह नाका चौक पर एक्सीडेंट की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा तुरंत घायलो एवं मैट्रो बस के चालक को उपचार के लिए मैट्रो अस्पताल पहुंचाया जहॉ डाक्टर ने परीक्षण के उपरांत मैट्रो बस चालक हरदेव पाल को मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में बस के कन्डैक्टर ने बताया कि मैट्रो बस क्र एमपी 20 ए 0764 का कन्डैक्टर है, मेट्रो बस को ड्राईवर हरदेव पाल चलाते हुये गोहलपुर से दमोहनाका जा रहे थे, सुबह 10-45 बजे जैसे ही मुन्ना होटल के पास पहुंचे तभी बस अनियंत्रित होकर एक आटो,व दो मोटर सायकिलो से टकरा गयी,मोटर सायकिल चालक घायल हो गया वही ड्राईवर हरदेव बेहोश था जिसे पुलिस की मदद से मैट्रो अस्पताल भेजा गया जहॉ परीक्षण उपरांत हरदेव मृत घोषित कर दिया है। वही अन्य घायलों
को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, मैट्रो अस्पताल में भर्ती एलपी गौर की इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page