जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
प्रदेश अध्यक्ष का जिला कार्यकारिणी ने किया स्वागत

जबलपुर दर्पण। फीमेल हेल्थ एम्प्लॉय वेलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष बेबी राजा बुंदेला के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी की बैठक रखी गई, जिसमें महिलाओं ने प्रदेश अध्यक्ष का माला से स्वागत किया। ये निर्णय लिया गया है कि जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ए एन एम एल, एच व्ही, एम पी डब्ल्यू, की समस्याओं के चलते कार्यकारिणी के द्वारा ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष आरती ठाकुर नायक एवं श्रीमति दुर्गा मेहरा, वीणा दुबे, मंजू सोनी, रेणुका लोधी, कल्पना कोरी, रेणुका गुप्ता, संध्या विश्वकर्मा मुसरत निजामी, आफरीन अंजुम, शैफाली कुमार, सुकिता, आदि सक्रिय महिलाएं कार्यकारिणी की बैठक में शामिल रही।



