अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नीद के झोंके में ईनोवा कार डिवाईडर से टकराई:कार सवार छत्तीसगढ़ पुलिस के चालक की मौत,सहायक उप निरीक्षक घायल

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। भेडाघाट थाना क्षेत्र के कूडन ग्राम में ईनोवा कार डिवाईडर से टकराकर पलटने से 23 वर्षीय युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई वही अन्य लोगों के घायल होने की जानकारी पर पहुंची पुलिस को मनेन्द्रगढ थाना प्रभारी सचिन सिंह ने बताया कि नीमच से एक आरोपी राकेश कुमार तोमर को गिरफ्तार कर वापस जा रहे थे ईनोवा क्रमाक सीजी 16 सीएन 2705 को चालक फरीद खान चला रहा था,सुबह के प्रहर चालक को अचानक नींद का झोका आ जाने से ईनावा कार साईड के डिवाईडर से टकरा कर पलट गयी, जिससे दूसरे चालक विक्की उर्फ आकाश रजवाडे उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम आनी थाना बैकुंठपुर की मौके पर ही मृत्यु हो गयी है। ईनोवा मे सवार सहायक उप निरीक्षक दिनेश चौहान को चोट अधिक होने से मेडिकल कालेज मे उपचार्थ भर्ती कराया गया है। इनोवा में सवार अन्य स्टाफ प्रधान आरक्षक इस्तयाक खान, आरक्षक प्रमेाद यादव, जितेन्द्र ठाकुर एवं चालक फरीद खान तथा आरोपी राकेश कुमार तोमर को साधारण चोटें आयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page