खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

अभियंता रविंद्र पटेल एवं सहायक अभियंता रविन्द्र कौशल पे FIR दर्ज करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने घेरा अधारताल थाना

जबलपुर दर्पण नप्र। विगत दिवस रात के अंधेरे में चोरो की तरह बिजली विभाग के लाईन मैन के द्वारा लोगो के घरों की बिजली काटने पर हुआ था भारी हंगामा जबकि विद्युत अधिनियम की धारा 135 में उल्लेखित है कि कोई भी प्रशासनिक कार्य सूर्य अस्त से सूर्य उदय तक नहीं किया जाएगा एवं धारा 56 में उल्लेख है कि अगर किसी उपभोक्ता की सप्लाई बाधित करना है तो बिजली विभाग को 15 दिवस का नोटिस जारी करना अनिवार्य है एवं आउटसोर्स कर्मी को चलती हुई लाइन में चढ़ाना जैसे कृत्य कर बिजली विभाग ने अपने ही नियमों कि धज्जियां उड़ाई थी। जिसके समर्थन में कांग्रेस के सोरभ नाटी शर्मा एवं स्थानीय लोगों के द्वारा भृष्ट कार्यपालन अभियंता रविंद्र पटेल एवं सहायक अभियंता रविन्द्र कौशल पे FIR दर्ज करने की मांग को लेकर अधारताल थाने का घेराव कर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page