जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

शताब्दी वर्ष महोत्सव पर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न

जबलपुर दर्पण। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक एवं शताब्दी वर्ष महोत्सव के अवसर पर संगठन शताब्दी वर्ष मना रहा है। वर्ष 2023-24 में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ स्वप्न कुमार घोष एवं शताब्दी वर्ष समारोह के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश यादव के नेतृत्व में पूरे देश में लगातार महोत्सव मनाया जाएगा। अहीर रेजिमेंट के गठन को लेकर समाज के वीर शहीद की पवित माठी रेजांग ला धाम (लद्दाख) से रेजिमेंट के राष्ट्रीय संयोजक प्रदीप यदु एवं राष्ट्रीय सह-संयोजक रमेश पायलट के द्वारा लाई गई है। जो देश के सभी राज्यों में 18 नबंवर 22 रेजांग ला दिवस से शौय कलश यात्रा प्रारंभ हो चुकी है। जो गांव गांव तक जायेगी। जिसमें हमारी प्रमुख मांगे है। अहीर रेजिमेंट का गठन, जातिगत जनगणना, राजनैतिक में सशक्तिकरण। क्योंकि हमारे समाज के वीर योद्धाओं ने देश की आजादी एवं सुरक्षा के लिए हजारों की संख्या में प्राण न्यौछावार किए हैं। चाहे वह 1962, 1971 एवं कारगिल का युद्ध हो। सबसे ज्यादा हमारे समाज के नौ जवान शहीद हुए है
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का गठन 1922 इलाहाबाद के माघ मेले में हुआ था। गठन के बाद पहला अधिवेशन सन 1924 में पूर्णिया (बिहार) में हुआ है। देश में यादव समाज का विशाल संगठन है। जिसका 22 राज्यों में गठन है। अभी तक 62 राष्ट्रीय अधिवेशन एवं 265 राष्ट्रीय कायकारिणी की बैठक हो चुकी है। जिसके 45 वे राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ स्वप्न कुमार घोष है।सन 2016 में तमिलनाडु के बेलूर जिला में ऑल इंडिया यादव महासभा के नाम से रजिस्टर्ड एक संस्था है। इसका कार्य क्षेत्र केवल तमिलनाडु है। इस संस्था के पदाधिकारी के सेल्वम के द्वारा अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का फर्जी लेटर पेड बनाकर नियुक्तियां कर रहा है। भारतीय दण्ड संहिता 420 का अपराध है। यादव महासभा ने इसे गंभीरता से लिया है। और देश का यादव समाज इसे
बहुत घृणित मान रहा है। इस व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जायेगी। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के नाम का जो भी व्यक्ति उपयोग कर नियुक्ती करेगा। उसके खिलाफ एफआईआर एवं न्यायालय में केस रजिस्टर्ड किया जायेगा। समाज की एकता और अखंडता को तोड़ने वाले ऐसे लोगो को माफ नहीं किया जाएगा।पत्रकारवार्ता जो कि अखिल भारतवर्षिय यादव महासभा जबलपुर के द्वारा आयोजित की गई है, इसमें यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव, राममोहन यादव, जिला अध्यक्ष अध्यक्ष – विजय यादव, ग्रामीण राम कुमार यादव (बड्डा) शहर अध्यक्ष मनोज यादव, प्रदेश महासचिव नरेश यादव, संजय यादव, गुलाब यादव, महिला जिला अध्यक्ष सुमन यादव, शहर अध्यक्ष रचना यादव, ग्रामीण अध्यक्ष – रश्मी भोलू यादव, प्रदेश महासचिव सुश्री मधु यादव, राजेश यादव, शक्ति राज यादव एवम् सभी पदाधिकारी उपस्थित रहें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page