डॉ अंबेडकर पुन्यतिथी पर बसपा प्रदेश उपाध्यक्ष कुशवाहा ने संबोधित की विचार संगोष्ठी

जबलपुर दर्पण। बहुजन समाज पार्टी द्वारा डॉ अंबेडकर जी के 66वें महा परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर पनागर बस स्टेंड डॉ अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर जिला स्तरीय विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें बसपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अच्छे लाल कुशवाहा ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि डॉ अंबेडकर की मेहनत बेकार करने करने के लिए ये अनुसूचित जाति जनजाति पिछडे वर्गों के लोग सब कुछ समझते हुए भी अपनो स्वार्थ के लिए कांग्रेस भाजपा मैं गुलाम बने हैं, वे जान रहे हैं कि यह दोनों दल सरकार में बारी बारी से बैठते हैं और पिछडी जातियों के विरूद्ध कानून बनाते हैं, भारतीय संविधान को पूरी तरह से लागू नहीं होने देते, एेसी योजनाएं बन रही हैं जिससे संविधान का प्रभाव खत्म हो सके, लेकिन समाज के धन्नासेठ लालच वस चुप हैं, लेकिन ये सब 2024 तक ही चलेगा, संविधान सुरक्षित नहीं रहेगा तो इसका नुकसान, गरीब समाज से पहले, पिछडी जातियों के मालगुजार बने नेताओं और मिडिल क्लास के लोगों का होगा इसलिए बाबा साहब को मानने हो तो संकल्प लेकर, बसपा को मजबूत करो, एक झंडा एक मंच, एक दल का डॉ अंबेडकर का सपना पूरा करो, सभा की अध्यक्षता करते हुये जिला अध्यक्ष एड लखन अहिरवार ने कहा कि पनागर विधानसभा का बहुजन समाज जाग रहा है, जय भीम बोलना शुरु कर चुका है, बस डॉ अंबेडकर की बात मानने की देर है, जिस तरह कांग्रेस धरासाई हो गई वैसे ही भाजपा को करने का संकल्प बसपा कार्यकर्ताओं को दिलाया, आयोजित विचार संगोष्ठी से पहले बसपा कार्यकर्ताओं ने डॉ अंबेडकर संकल्प रैली निकालकर आज से गांव गांव जाकर निरंतर एक माह जागरूकता अभियान चलाने की शुरूआत की, इस अवसर पर बसपा के राकेश चौधरी, मानकलाल गोटिया,एड लखन अहिरवार,एड दिनेश कुशवाहा,राकेश समुंदरे, जानकी प्रसाद लछमण समुंदरे, राजमणी साकेत, एड राकेश चौधरी, नरेंद्र चौधरी, नंदकिशोर टेंबूरने, मदन कोल, ज्योति कुशवाहा, गेंदालाल अहिरवार, श्याम लाल काछी, बालकिशन चौधरी, विनय बौद्ध, विष्णु बर्मन, मुकेश सूर्यवंशी, रिषभ साठे, ईश्वरी बौद्ध, राजू चौधरी, डबल चौधरी, लवकुश चौधरी, प्रेम लाल, अजय अहिरवार,हीरालाल, राजकुमार चौधरी ,विजय बंशकार, भोलेशंकर चौधरी,सतीष चौरसिया, प्रमोद चौधरी, मुकेश चौधरी, एन पी गौतेल,संजू चौधरी, जितेंद्र चौधरी, विजय बंशकार, आशा चौधरी, विनोद चौधरी, बुद्ध लाल,भारत कोल, दयाराम, जितेंद्र दीवान, अशोक सूर्यवंशी, संतोष भगत, दिलिप चंद, बलराम चौधरी, जमुना प्रसाद, चरण लाल, मनीष चौधरी, राजेश अहिरवार,अमर चौधरी,ललित रैदास, महेंद वंशकार, सहित बसपा के पनागर विधानसभा से सेंकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



