डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

जिले के सभी नगर पंचायतों और ग्राम पंचायतों में होंगे कार्यक्रम आयोजित

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। डिंडोरी जिले में 9 दिसंबर को मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत चयनित एक लाख 33 हजार हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा, इसके लिए जिले में 370 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम करंजिया में आयोजित होगा, नगर पंचायत डिंडोरी व शहपुरा में तीन-तीन और सभी ग्राम पंचायतों में एक-एक कार्यक्रम आयोजित होंगे। कलेक्टर विकास मिश्रा ने आयोजित कार्यक्रमों में समस्त जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए हैं, उन्होंने मुख्यमंत्री जनसेवा के हितलाभ वितरण कार्यक्रम का व्यापक रूप से प्रचार करने और हितग्राहियों को बुलाने को कहा है। आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के द्वारा छिन्दवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा, स्थानीय अमले को नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तरीय कार्यक्रमों में अनिवार्य रुप से उपस्थित रहना होगा। कलेक्टर विकास मिश्रा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित कर मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में चयनित हितग्राहीयो को लाभान्वित करने की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, एसडीएम शहपुरा काजल जावला, संयुक्त कलेक्टर रजनी वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रमेश मरावी सहित जिला और जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page