अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

धान चोरी के शक में मारपीट करने वाले आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पाटन ब्यूरो/ जबलपुर दर्पण। शहपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम ईश्वरखेड़ा में धान चोरी के मामले में ग्राम पहुंची पुलिस को अनुज प्रधान उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम ईश्वरखेड़ा ने बताया कि वह अपने घर के सामने गली में खड़ा था तभी हरेन्द्र सिंह उसे जातिगत शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौज करने लगा एवं धान चोरी का आरोप लगाकर गालियां देने लगा उसने मना किया तो उसके साथ डंडे से मारपीट कर पैर कंधे में चोट पहॅुचा दी तथा जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया रिपोर्ट पर धारा 294, 323, 506 भादवि तथा 3(1)द, 3(1)ध, 3(2) व्हीए एससी एसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page