समर फील्ड्स स्कूल नई दिल्ली आर्ट एन्ड क्राफ्ट इंटरस्कूल प्रतियोगिता का आयोजन

जबलपुर दर्पण। समर फ़ील्ड्स स्कूल कैलाश कॉलोनी, नई दिल्ली द्वारा विद्यालयीन प्रांगण में को विविध स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने अपनी उत्साहजनक उपस्थिति एवं प्रतिभागिता से प्रतियोगिता को साकार एवं सफल रूप दिया । प्रतियोगिता की मुख्य प्रेरणा श्रोत विद्यालय की प्रधानाचार्या गीता करुणाकरण एवं अन्य विद्यालयों से पधारे शिक्षक गणों के कर-कमलों द्वारा सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन किया गया । गायत्री मंत्रोच्चारण एवं माता सरस्वती की वंदना के विधिवत नियमन के पश्चात प्रधानाचार्या गीता करुणाकरण के उद्बोधन एवं मार्गदर्शन में सफलता की बुलंदियाँ छू सका।
प्रतियोगिता में दस विद्यालयों ने प्रतिभागिता ली । सभी विद्यालयों ने नामांकन प्रक्रिया द्वारा प्रतियोगिता में भाग लिया ।
एकदिवसीय ‘आर्ट एन्ड क्राफ्ट’ इंटरस्कूल प्रतियोगिता में छात्रों ने लग्न एवं रुचि से अपनी चित्रकला का प्रदर्शन किया । छात्रों ने उन पलों का भरपूर आनंद लिया ।
कला विभाग ने बैडमिंटन प्रांगण को भव्य चित्रों द्वारा हर ओर से सुशोभित किया।
कार्यक्रम में आमंत्रित एवं निर्णायक मंडल में शामिल अतिथि गण भारत के जाने-माने कला महानुभाव एवं प्रसिद्ध चित्रकार हर्ष लूंबा संजीतसिंह एवं सुषमा शर्मा रहे । सभी विभूतियाँ अपने कला कार्य क्षेत्र में ‘मास्टर ऑफ फाइन आर्ट’ की उपाधि के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा एवं सम्मान प्राप्त हैं। विख्यात विभूतियों से सुशोभित निर्णायक मंडली ने समस्त विद्यालयों के कला एवं क्राफ्ट कार्य के निरीक्षण के पश्चात निम्न विद्यालयों को ट्राफी सम्मान से विभूषित किया गया –
‘आर्ट रोलिंग ट्राफी’ – दिल्ली पाॅलिस पब्लिक स्कूल, सफदरजंग एन्क्लेव,
‘क्राफ्ट रोलिंग ट्राफी’ -के.आर. मंगलम वर्ल्ड स्कूल, ग्रेटर नोयडा
विद्यालय प्रांगण के विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया ।
कार्यक्रम की बड़ी उपलब्धि यह रही कि प्रधानाचार्या गीता करुणाकरण के मार्गदर्शन एवं कला विभाग के एकसूत्र सौम्य व्यवहार ने कार्यक्रम को सफल बनाया।



