जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

ग्रामीण यांत्रिकी विभाग का क्लर्क 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

समय वृद्धि बढाने मांग रहा था घूस

जबलपुर दर्पण। जबलपुर/सिवनी। सुरेंद्र कुमार माल्या निवासी ग्राम कातिल बीड़ी पोस्ट फुलारा थाना लखन वाड़ा जिला सिवनी ने लोकायुक्त कार्यालय उपस्थित होकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया था । उसके द्वारा जनपद पंचायत केवलारी में खेल परिसर का निर्माण किया गया था। उक्त परिसर बनने में अधिक समय लग गया था जो समयावधि का प्रकरण अधीक्षण यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा जबलपुर मंडल जबलपुर पहुंचाया गया था उक्त समय वृद्धि के प्रकरण को पूर्ण करने एवं प्रकरण की राशि 6 लाख स्वीकृत करने के एवज में आरोपी सहायक ग्रेड 2 ग्रामीण यांत्रिकी विभाग कार्यालय जबलपुर पदस्थ शंभू सिंह ठाकुर के द्वारा 40000 रिश्वत की डिमांड की गई थी जिसकी रिकॉर्डिंग के उपरांत आरोपी को 20000 रिश्वत की राशि लेते हुए ग्रामीण यांत्रिकी कार्यालय जबलपुर में रंगे हाथों पकड़ा गया। ट्रैप दल में निरीक्षक स्वप्निल दास दल प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र दीवान एवं अन्य 5 सदस्य टीम शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page