जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

आईटीआई जबलपुर में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन

जबलपुर दर्पण। संभागीय आईटीआई जबलपुर में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया गया । आयोजनकर्ता प्राचार्य सुनील ललावत , ललित डेरिया प्लेसमेंट ऑफिसर प्रदीप पटेल लेखापाल ने बताया कि मेला में नौ कंपनियों के अधिकारियों द्वारा 10वीं 12वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण लगभग 500 छात्र-छात्राओं के प्रमाण पत्रों की जांच एवं साक्षात्कार लिए गए । चयनित छात्र छात्राओं को अप्रेंटिसशिप नियमों के तहत कंपनियों द्वारा स्टायफण्ड देय होगा। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री अशोक रोहाणी, रवि गुप्ता अध्यक्ष चेंबर ऑफ कॉमर्स, आर के द्विवेदी संयुक्त संचालक कौशल विकास जबलपुर संभाग श्री मरकाम जी रोजगार अधिकारी श्री सतीश कावडे जी , ईश्वरी आर डिप्टी डायरेक्टर आरडीएसडीई भोपाल श्री शक्ति सिंह जूनियर स्टेट अप्रेंटिसशिप एडवाइजर भोपाल,व प्राचार्य श्री सुनील ललावत जी ने माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर व चरणों में पुष्प अर्पित किए। तदुपरांत अतिथियों का स्वागत प्राचार्य श्री ललावत जी, प्रदीप पटेल, ललित कुमार डेहरिया, अजीत वर्मा श्रीमती ममता वर्मा श्रीमती स्वाति सिंह पुष्प माला एवं पुष्प गुच्छ से स्वागत किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक अशोक रोहाणी जी थे अपने भाषण में अवगत कराया की उन्हीं के प्रयासों से संचालनालय कौशल विकास मध्यप्रदेश का हेड ऑफिस जबलपुर में ही रहेगा और उन्होंने प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला आयोजन के लिए सभी को बधाई दी व आईटीआई को ज्यादा मदद देने का आश्वासन दिया, श्री रवि गुप्ता जी ,अध्यक्ष महाकौशल चेम्बर ने अपने भाषण में सभी बच्चों को विभिन्न कंपनियों में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप के तहत रोजगार उपलब्ध उपलब्ध होने पर बधाई दी । इस कार्यक्रम में कंपनीयों के प्रतिनिधि के रूप में श्वेता जोहरी व्हीकल फैक्ट्री, अनुराग सोनी उदयपुर बेवरेज लिमिटेड,योगेंद्र चौहान मुद्रा सोलर प्राइवेट लिमिटेड,रोहन कौशल बारी एनर्जी लिमिटेड, श्याम कुमार वाल्वो आयरन लिमिटेड, विशाल विश्वकर्मा आइसेक्ट,श्रीमती पूजा सोनाटा फार्यनेस,आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में एमआईसी सदस्य अर्जुन सिंह, डीआर विश्वकर्मा, एस के एडला,आर एल मिश्रा (प्रशिक्षण अधीक्षक ), सौरव पोद्दार, नवीन मिश्रा, जैनेंद्र सर्राटी,श्रीमती स्वाति सिंह, श्रीमती ममता वर्मा,अजीत वर्मा,सचिन सातपुते (प्रशिक्षण अधिकारी) टीपीओ आशीष पटेल, आशुतोष शर्मा, बरगी अरुण कुमार नरवरिया पाटन सूरज बेन मंझौली, दीपांशु छत्री, राजकुमार यादव भंडार प्रभारी व संस्था के प्रशिक्षण अधिकारी आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन ललित कुमार डेरिया प्लेसमेंट ऑफिसर ने किया कार्यक्रम का संचालन प्रशांत सौधिया अधिकारी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page