थ्री टियर इकोनॉमी कोच जयपुर-भोपाल-जयपुर ट्रेन में स्थायी रूप से बढ़े

जबलपुर दर्पण। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधाओं के लिए अतिरिक्त कोच स्थाई/अस्थाई रूप से लगाए जाते रहे हैं। इसी कड़ी में पमरे से प्रारंभ/टर्मिनेट होने वाली जयपुर-भोपाल-जयपुर ट्रेन में वातानुकूलित इकोनॉमी तृतीय श्रेणी का कोच स्थायी रूप से बढ़ाया गया है। इस वातानुकूलित इकोनॉमी तृतीय श्रेणी कोच में अपेक्षाकृत कम किराया एवं यात्री सीटों की संख्या अधिक होती है। इस कोच के लगने से पमरे के भोपाल एवं संतहिरदाराम नगर के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। यह स्थाई कोच गाड़ी संख्या 19711 जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन में जयपुर स्टेशन से तथा गाड़ी संख्या 19712 भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में भोपालस्टेशन से वातानुकूलित इकोनॉमी तृतीय श्रेणी का कोच स्थाई रूप से लगाया गया। इस गाड़ी में विभिन्न श्रेणी 20 कोच की बजाय अब कुल 21 कोच होंगे।



