मध्य प्रदेशसतना दर्पण

तहसीलदार ईस्वर प्रधान की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान

ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी मामला अमरपाटन तहसील का

सतना। जिले के अमरपाटन तहसील अन्तर्गत आने वाले दिनापुर हल्के में स्थित सरकारी जत्था तालाब खसरा नम्बर 702 रकबा 14 एकड़ की मेड में ग्राम पंचायत दिनापुर सरपंच की सहमति दिये जाने पर ग्रामीणों द्वारा अवैध कब्जा कर अधिक्रमण कर चबूतरे का निर्माण कार्य कर रहे थे इसी दौरान अधूरे निर्माण कार्य पर ही अज्ञात व्यक्ति द्वारा हनुमान जी की प्रतिमा विराज दी गई थी जिसको लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं भी हुई वही राजनैतिक महत्वाकांक्षी व अवसर वादी लोगो द्वारा निर्दोषों के खिलाफ संबंधित थाने पर मामला दर्ज करा ग्रामीणों को डराने धमकाने का कार्य किया गया इसके बावजूद जब मामला अवसरवादियो के पाले में जाता दिखाई नहीं दिया तो सजातीय नेताओं के इशारे पर प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव बना कर उक्त चबूतरे में रखी हनुमानजी की प्रतिमा को तहसीलदार अमरपाटन ईस्वर प्रधान द्वारा उठा कर पंचायत भवन के अंदर रख कर ताला बंद कर दिया गया वही दूसरे दिन उक्त चबूतरे पर डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा विराज कर राजनैतिक रुप देने का पूरा प्रयास किया गया है जिसको लेकर ग्रामीणों में जमकर आक्रोश व्याप्त है जिसकी लिखित शिकायत एसडीएम अमरपाटन से की गई है अगर समय रहते प्रशासन द्वारा उचित कदम उठाकर मामले में कार्यवाही नही की गई तो तहसीलदार ईस्वर प्रधान की इस हरकत को लेकर जल्द ही बड़ा आंदोलन किया जा सकता है।

ईस्वर पर आस्था नही ईस्वर प्रधान की

जिले की अमरपाटन तहसील में पदस्त तहसीलदार ईस्वर प्रधान अपनी कार्य प्रणाली के चलते हमेशा सुर्खियों पर बने रहते हैं चाहे तहसील में किसानों के कार्यो को लेकर हो या अन्य मामलों को और समय समय पर विरोध लोगो का देखने को मिलता ही रहता है लेकिन विगत दिनों एक इसी घटना को अंजाम दिया है जिससे साफ लग रहा है कि ईस्वर प्रधान को ईस्वर पर किसी प्रकार की आस्था नही है और खुद नास्तिक है

टिक टाक के शौखिन
राजस्व विभाग हमेशा से आम जन मानस से जुड़ा विभाग माना जाता रहा है और किसानों की हर समस्या का समाधान कर आम लोगो की भावनाओं से जुड़ा रहा है लेकिन जब से ऐसे अधिकारियों की पदस्थापना हुई है आज चिंता का विषय बन चुका है अमरपाटन तहसील में पदस्त तहसीलदार ईस्वर प्रधान का सरकारी कार्यो से कोई लेना देना नही है वो हमेशा मोबाइल में टिक टाक व अन्य गेमों में बिजी रहते हैं जिसको लेकर रामनगर में वकीलों द्वारा जमकर हंगामा हुआ था विरोध को देखते हुए जिला कलेक्टर ने अमरपाटन तहसील में पदस्त कर दिया गया लेकिन उनकी आदतों में एक भी सुधार नहीं हो सका तो चिंता का विषय बना हुआ है

जूता पहन कर पटवारी ने उठाया

अमरपाटन राजस्व विभाग राजनैतिक संरक्षण के चलते इतना मद मस्त हो गया है कि भगवान को इंसान से भी कम आंकते हुए देखे गए है मौहरी हल्के में पदस्त पटवारी मनीष सिंह द्वारा जूता पहन कर हनुमान जी की प्रतिमा उठा कर गाड़ी में अपनी गोदी पर रखे हुए देखे गए।सायद यह सजातीय नेता की चमचई के चलते किया हो लेकिन भगवान से अहंकार करने वालो का हाल किसी से छुपा नहीं है

किसके दबाव में प्रशासन

अमरपाटन तहसील में पदस्थ तहसीलदार ईस्वर प्रधान द्वारा किया गया यह कृत्य कई सवालों को जन्म देता है कि किसानों व ग्रामीणों की शिकायतों पर कभी भी कोई कार्यवाही नही करने वाले तहसीलदार पर किसका इतना बड़ा दबाब है कि भगवान को भगवान नही मानते है

=ईस्वर प्रधान ने हनुमान जी की मूर्ति हटा कर रखवाई अम्बेडकर की प्रतिमा
=वोट बैंक के चलते सरपंच ने दी सरकारी जमीन पर अधिक्रमण की मंजूरी
=हनुमानजी की प्रतिमा को पंचायत भवन में रख कर किया गया ताला बंद
=ग्रामीणों ने एसडीएम अमरपाटन को पत्र लिख कर अधिक्रमण मुक्त कराने की मांग
=तहसीलदार से ग्रामीणों द्वारा कई बार शिकायत कर अधिक्रमणकरियो पर कार्यवाही की मांग की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page