विद्युत मंडल अभियंता संघ सारणी की क्षेत्रीय बैठक संपन्न

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल अभियंता संघ क्षेत्रीय बैठक ऑफीसर्स क्लब मे अभियंता संघ के महासचिव विकास कुमार शुक्ला की अध्यक्षता एवं अभियंता संघ के उपाध्यक्ष इमरान खान के विशिष्ट आतिथ्य में क्षेत्रीय कार्यकारिणी अभियंता संघ सारणी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें सारणी रीजन के सभी अभियंताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया सैकड़ों अभियंता शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडिशनल चीफ इंजीनियर गुरुनाथ श्रीनिवास एवं ए. के. राठौर, सुप्रिडेंट इंजीनियर श्री सुभाष गुप्ता, ठुकराल एवं सीनियर केमिस्ट श्री पीयूष गुप्ता उपस्थित रहे! क्षेत्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष के अध्यक्ष हेमंत मालवीय क्षेत्रीय सचिव सुनील सेलकरें वित्त सचिव कुंदन सिंह राजपूत निखिलेश शुक्ला और प्रचार सचिव अतुल सिंह और अभियंता संघ के क्षेत्रीय पदाधिकारी एवं अन्य सभी सदस्य उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।



