जिपं भवन में आयोजित हुई जनसुनवाई, अध्यक्ष को सुनाई ग्रामीणों ने समस्या

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। मंगलवार को जिला पंचायत भवन में जनसुनवाई आयोजित की गई, जहां दूर दराज से पहुंचे ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष से अपनी-अपनी समस्याओं को बताया। ग्रामीणों की समस्याओं को सुलझाने के लिए जहां तत्काल जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते ने संबंधित अधिकारी से बात कर तत्काल समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए श्री परस्ते हर मंगलवार को जिला पंचायत भवन में जनसुनवाई करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं को सुलझाने के प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में पिछले दिनों मंगलवार को जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते ने ग्रामीणों की समस्या को सुनने के बाद तत्काल संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारियों को संबोधित समस्याओं को दूर करने की दिशा में कार्य करने को कहा गया है। दूरदराज से पहुंचे लोगों की समस्याओं में मुख्य रूप से नल जल योजना, मजदूरी भुगतान, आवास निर्माण, पैंशन, सड़क निर्माण सहित अन्य की समस्याएं को लेकर ग्रामीण पहुंचे थे।



