दमोह प्रशासन,दृगपाल सिंह लोधी को आतंकी बनाने तत्पर

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता जबेरा दमोह। दृगपाल सिंह लोधी दमोह जिले के ग्राम दतला के किसान परिवार से आते हैं। इनके द्वारा दमोह जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त समस्याओं को लेकर आंदोलन किए जाते रहे हैं। जिसके कारण दमोह प्रशासन एवं जिले से चुने गए जनप्रतिनिधि इन सभी की आंखो में खटकने वाला नाम दृगपाल सिंह लोधी है। इनके द्वारा पिछले 2 सालों से लगातार किसानों, मजदूरों,युवाओं,महिलाओं के हक की आवाज़ बुलंद की है। जिस भी गॉव के ग्रामवासी इनको बुलाते है। दृगपाल सिंह वहां पहुंचते एवं ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर प्रशासन से बात कर उनकी समस्याओं का निराकरण करने का हर संभव प्रयास करते हैं। और यदि इनकी जायज मांग नहीं सुनी जाती हैं तो ग्रामीण के सहयोग से आंदोलन करते हैं। जिसके कारण प्रशासन एवं सत्ता में बैठे जनप्रतिनिधियों की क्षेत्र में किरकिरी होने के कारण दमोह जिले का उभरता हुआ नाम दृगपाल सिंह लोधी को कुचलने का काम किया जा रहा है। लेकिन यह लोग अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाएंगे क्योंकि वह किसान का बेटा है। इसके साथ ही क्षेत्र की जनता कदम से कदम मिलाकर इनके साथ खड़ी है। जिसके कारण क्षेत्र में दुर्ग पाल सिंह एक जाना पहचाना नाम बन गया है। लेकिन जनता की आवाज़ बनने का परिणाम मुझे ये मिला कि आज सत्ता में बैठे जनप्रतिनिधि व सिस्टम मुझे आतंकी घोषित करना चाह रहे है। मुझ पर अनुचित कार्यवाही करते हुए धारा 110 लगा दी गई है। सिस्टम इस नाम को कुचल डालेगा और फिर कोई दृगपाल दुबारा हिम्मत नही करेगा जनता की आवाज बनने की।




