जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

म.प्र. ट्रांसको के लोड डिस्पेच सेंटरको मिला राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरूस्कार

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) के जबलपुर स्थित स्टेट लोड डिस्पेच सेंटर को उसके विश्वस्तरीय बुनियादी ढॉचे, नवाचार करने , देश में सर्वप्रथम साइबर सिक्योरिटी माडल विकसित करने सहित अन्य मापदंडो में अग्रणी रहने के कारण देश के पावर सेक्टर का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय लोड डिस्पेच सेंटर (भार प्रेषण केन्द्र) उत्कृष्टता पुरस्कार प्राप्त हुआ है। भारत के बिजली सेक्टर की राष्ट्रीय संस्था ग्रिड इंडिया से संबधित फोरम ऑफ लोड डिस्पेचर एवं आईआईटी दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नेशनल पावर सिस्टम कांफ्रेंस में यह पुरस्कार म.प्र. ट्रांसको की तरफ से मुख्य अभियंता स्टेट लोड डिस्पेच सेंटर जबलपुर श्री एस.एस. पटेल एवं अधीक्षण अभियंता श्री आर.के. गुप्ता ने ग्रहण किया। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने म. प्र. ट्रांसको स्टेट लोड डिस्पेच सेंटर जबलपुर के अभियंताओं को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page